Aba News

भाकपा माले का आठवां प्रखंड सम्मेलन सम्पन्न, दारा प्रसाद सिंह बने नए सचिव

गिरिडीह जिले के बदगुंदा पंचायत भवन में भाकपा माले प्रखंड कमिटी का आठवां सम्मेलन 9 अप्रैल 2025 को सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कामरेड तितु सिंह द्वारा झंडोत्तोलन से हुई। पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है और जनता को मंहगाई-बेरोजगारी से भटकाने के लिए गैरजरूरी मुद्दों को उठा रही है।

सम्मेलन में सांगठनिक रिपोर्ट पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से उसे पारित किया गया और राजेश सिन्हा की निगरानी में नई 16 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया, जिसमें दारा प्रसाद सिंह को सर्वसम्मति से प्रखंड सचिव चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें