Aba News

गांडेय बुधवार 9 अप्रैल को विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने तेलोडीह में स्कूल और मिनी हॉस्पिटल निर्माण का किया निरीक्षण

गिरिडीह आज दिनांक 09/04/25 को गांडेय की विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने तेलोडीह में उर्दू उच्च विद्यालय के नए भवन और छह बेड के मिनी हॉस्पिटल के निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा की।

इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र की 15 पंचायतों में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ज़िला उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गणेश रजक और स्थानीय मुखिया श्री शब्बीर आलम भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें