गिरिडीह जिले के गांडेय और बेंगाबाद में बुधवार को विधायक कल्पना सोरेन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया। गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शंकर नेत्रालय द्वारा आयोजित 9 दिवसीय मोतियाबिंद सर्जरी कैंप का उद्घाटन करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

वहीं, बेंगाबाद में हंस फाउंडेशन और गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग के बीच हुए एमओयू के तहत आठ मोबाइल एम्बुलेंस यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो 160 गांवों में सेवा देंगी। इस अवसर पर डायलेसिस यूनिट खोलने को लेकर भी समझौता हुआ, जिससे 106 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।













