Aba News

ज्ञान और सेवा का संगम — नर्सिंग स्टूडेंट्स का रेड क्रॉस भवन दौरा

गिरिडीह जीडी बगेड़िया स्कूल ऑफ नर्सिंग के फाइनल ईयर के 42 छात्र-छात्राएं आज अपने शिक्षकों के साथ एक शैक्षणिक टूर पर रेड क्रॉस सोसायटी पहुँचे। यहां उन्होंने जनसेवा से जुड़ी कार्यप्रणाली को नज़दीक से देखा और सीखा कि कैसे ज्ञान का वास्तविक अर्थ डिग्री से आगे जाकर समाज सेवा में उतरता है। चेयरमेन अरविंद कुमार ने छात्रों को रेड क्रॉस के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि जीवन में सेवा की भावना ही असली डिग्री है।

रेड क्रॉस के सचिव विवेश जालान ने संस्था की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। छात्रों के सवालों का जवाब डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ समीक्षा सोंथालिया और चेयरमेन अरविंद कुमार ने सरल शब्दों में दिया, जिससे नर्सिंग स्टूडेंट्स काफी संतुष्ट नजर आए। इस मौके पर फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉ बीके बनर्जी, डॉ ओंकार, डॉ विक्की और अन्य कर्मियों की मौजूदगी ने इस दौरे को और भी जानकारीपूर्ण बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें