रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सभी सरकारी सेवकों (समूह ‘घ’ को छोड़कर) को वर्ष 2024 की संपत्ति विवरणी ऑनलाइन समर्पित करने के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया है। एचएमआरएमएस पोर्टल पर विवरणी जमा करने की अंतिम तिथि अब 28 फरवरी 2025 से बढ़ाकर 15 अप्रैल 2025 कर दी गई है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 15 अप्रैल के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी, अतः सभी कर्मियों को समय रहते विवरणी समर्पित करनी होगी।












