Aba News

गिरिडीह ब्रेकिंग: पुराने सर्किट हाउस के कमरे से रिटायर कर्मी का शव बरामद

गिरिडीह नगर थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित पुराने सर्किट हाउस के एक कमरे से मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी देबेन्द्र प्रसाद सिंह का शव बरामद किया गया। कमरे से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

देबेन्द्र प्रसाद सिंह स्थापना विभाग में कार्यरत थे और रिटायरमेंट के बाद से इस सरकारी भवन के एक कमरे में रह रहे थे। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पुलिस जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि यह भवन पथ प्रमंडल का है, जिसमें विभिन्न विभागों के कई कर्मचारी रहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें