Aba News

भाकपा माले ने दलांगी लेवरा प्रकरण में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की कड़ी निंदा की

बिरनी प्रखंड में भाकपा माले की स्थाई कमिटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें रामनवमी के अवसर पर दलांगी लेवरा प्रकरण को लेकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बिगाड़ने की साजिश की कड़ी निंदा की गई। बैठक में कहा गया कि दोनों समुदायों के बीच रामनवमी जुलूस को लेकर पहले ही प्रशासन की उपस्थिति में सहमति बन चुकी थी और इसकी पुष्टि मीडिया व प्रशासनिक पत्रों के माध्यम से भी हुई थी। इसके बावजूद, कुछ अज्ञात शक्तियां इस सहमति को उलझाने की कोशिश कर रही हैं, जिन पर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और पार्टी सम्मेलन की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में सीताराम सिंह, मुस्तकीम अंसारी, असरेस तुरी सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें