Aba News

शिव मंदिर को कब्जा मुक्त कराने की मुहिम तेज़ – रांची से पहुंचे प्रतिनिधि की मौजूदगी में सैकड़ों लोग जुटे बैठक में!

गिरिडीह आज शिव मोहल्ला स्थित शिव मंदिर में एक अहम बैठक हुई, जिसमें रांची से झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास परिषद के प्रतिनिधि रवि अग्रवाल पहुंचे। बैठक में मंदिर की संपत्ति पर अवैध कब्जे और फर्जी कमेटी गठन की शिकायतों पर खुलकर चर्चा हुई। सैकड़ों स्थानीय महिलाओं-पुरुषों ने नए ट्रस्ट गठन, मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास की मांग को लिखित रूप में परिषद के सामने रखा।

लोगों ने मंदिर को कब्जा मुक्त कराने और पारदर्शी कमेटी बनाने की मांग की, जिससे धार्मिक आस्था को ठेस न पहुंचे। बैठक में पूर्व कमेटी सदस्य लाल अग्रवाल सहित कई समाजसेवी शामिल हुए। सभी ने एक सुर में न्याय की अपील की और धार्मिक न्यास परिषद से उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें