Aba News

गिरिडीह में फूट पड़ा सफाई मजदूरों का गुस्सा, 15 अप्रैल से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों और फेडरेशन के साथ हो रहे लगातार उपेक्षा और अनदेखी के खिलाफ अब मजदूरों का गुस्सा सड़कों पर उतरने को तैयार है। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अप्रैल 2025 तक कर्मचारियों की स्थापना से जुड़ी लम्बित मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विवश होकर कार्य बहिष्कार करेंगे। यह निर्णय लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पूर्व में हुई वार्ताओं और लिखित आश्वासनों के बावजूद समस्याओं के समाधान न मिलने की पीड़ा से उपजा है। फेडरेशन ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम गिरिडीह में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि प्रशासन की ओर से जानबूझकर मामले को लंबित रखा गया, तो इसका जवाब अब संगठित आंदोलन के रूप में मिलेगा। फेडरेशन ने यह भी कहा है कि यदि मजदूरों के हित में संबंधित स्थापना सहायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो जनहित में उत्पन्न असुविधा की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी, न कि मजदूरों की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें