Aba News

रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, फ्लैग मार्च से दिया शांति का संदेश

गिरिडीह रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को पचम्बा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मंटू कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने शहर के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण करते हुए लोगों से त्योहार को शांति व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि रामनवमी जुलूस व अखाड़ा प्रदर्शन की निगरानी के लिए शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि उपद्रव या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें