गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है। आसनसोल डिवीज़न के डीआरएम चेतनानंद सिंह शनिवार को स्टेशन पहुंचे और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के नवनिर्मित आउटपोस्ट भवन का उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान DRM ने साफ कहा कि गिरिडीह स्टेशन को पूरी तरह सुविधाजनक बनाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन फिलहाल नागरिक सुविधाओं की कमी एक गंभीर मुद्दा है।

DRM ने मीडिया से बातचीत में माना कि स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं अभी अधूरी हैं, लेकिन आसनसोल मंडल का पूरा फोकस गिरिडीह और महेशमुंडा स्टेशनों के विकास पर है। उन्होंने वादा किया कि आने वाले दिनों में यात्रियों की समस्याएं कम होंगी और रेलवे सेवा बेहतर होगी। मौके पर स्टेशन मास्टर जाकिर हुसैन, ऑपरेटिंग मैनेजर राजेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे।













