गिरिडीह जिले में रामनवमी के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के मद्देनजर लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है, साथ ही शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। अखाड़ों की निगरानी के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही है।

खुद जिला पुलिस कप्तान डॉ. विमल कुमार तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी डॉ. विमल कुमार के साथ सदर एसडीओ श्रीकांत विसपुते, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह, डीएसपी कौसर अली समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।













