Aba News

चैती छठ महापर्व: एबीवीपी ने किया दुग्ध वितरण

गिरिडीह में चैती छठ महापर्व के अवसर पर शुक्रवार को अरगाघाट छठ घाट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से श्रद्धालुओं के बीच दूध का निःशुल्क वितरण किया गया। छठ व्रतियों द्वारा भगवान सूर्य को दूध से अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह सेवा प्रदान की गई।

संगठन के कार्यकर्ताओं ने अर्घ्य के दोनों दिन इस सेवा कार्य को संपन्न किया। जानकारी के अनुसार, एबीवीपी हर साल छठ महापर्व पर इसी तरह का सेवा भाव प्रदर्शित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें