Aba News

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हवन और अखंड रामचरितमानस पाठ से सत्रारंभ

गिरिडीह बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन, अखंड रामचरितमानस और हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। आचार्य सतीश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें प्रधानाचार्य आनंद कमल समेत सभी आचार्य-दीदी और छात्र-छात्राओं ने आहुति दी।

प्रधानाचार्य ने बताया कि इस पवित्र अनुष्ठान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है, जिससे नया सत्र सभी के लिए उमंग, ऊर्जा और प्रेरणादायक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें