Aba News

रामनवमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क

गिरिडीह जिले में आगामी रामनवमी पर्व 2025 के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आज अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, कार्यपालक दंडाधिकारी सहित अन्य पर्यवेक्षक स्तर के अधिकारी और क्षेत्रीय कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन ने शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने, सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने और संवेदनशील स्थलों की पहचान कर सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में रामनवमी जुलूस के दौरान संभावित संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को जर्जर तारों की मरम्मत करने और जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने के आदेश मिले, वहीं पेयजल विभाग को खराब चापाकलों की मरम्मत और जल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें