गिरिडीह नवरात्र के नौ दिनों में प्रत्येक दिन देवी दुर्गा के एक विशेष स्वरूप की आराधना की जाती है। छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है, जिन्हें महिषासुर मर्दिनी के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि उनकी उपासना से साधक को शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और जीवन में सफलता मिलती है। देवी कात्यायनी का स्वरूप शक्ति, साहस और न्याय का प्रतीक माना जाता है, इसलिए भक्त विशेष रूप से इस दिन उनकी आराधना करते हैं।













