गिरिडीह जिले के लोकाय थाना क्षेत्र के बारदौनी गांव में हुए तीनहरे हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति चारो हेम्ब्रम को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी और बेटे के शव को फांसी पर लटका दिया था, जबकि 8 वर्षीय बेटी का शव तालाब में फेंक दिया था।

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












