गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित चिरूडीह टांड में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 13 वर्षीय अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। अमन खेलकर घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुटे और परिजनों को सूचना दी। सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












