गिरिडीह झारखंड में भूमि सर्वेक्षण को लेकर किसान जनता पार्टी ने गिरिडीह में पंचायत का आयोजन किया। अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने छह माह में सर्वे पूरा करने का हलफनामा दायर किया है। लातेहार और लोहरदगा में कार्य पूरा, अब गिरिडीह की बारी।तिसरी अंचल में रजिस्टर टू की प्रति न मिलने पर किसानों में आक्रोश। संयोजक दासो मुर्मू ने 3 अप्रैल 2025 से अंचल कार्यालय घेराव की घोषणा की। किसान जनता पार्टी के संरक्षक सुकुल नारायण देव बोले—अब आर-पार की लड़ाई!
किसानों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में संकल्प—न जमानत लेंगे, न बॉन्ड भरेंगे, जेल जाने को तैयार! पंचायत में महादेव विश्वकर्मा, घनश्याम पंडित, मुंशी मुर्मू सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।



