Aba News

योग, नवरात्रि और महिला सशक्तिकरण का संगम!

गिरिडीह के पुराना जेल मंदिर में आज (30 मार्च 2025) सर जैसी बॉस नियमित योग क्लास के स्थापना दिवस, महिला दिवस और नववर्ष का भव्य आयोजन दीप यज्ञ के माध्यम से किया गया। पतंजलि परिवार गिरिडीह द्वारा संचालित इस योग केंद्र के तीन वर्ष पूरे होने पर सैकड़ों योग साधकों ने भाग लिया। योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति और सपना राय के नेतृत्व में दीप यज्ञ संपन्न हुआ,

जिसमें अजय पाठक, चंद्रहास जी और ममता कांधवे का सहयोग रहा। पुष्पा शक्ति ने बताया कि चैत्र प्रतिपदा के शुभ अवसर पर नववर्ष और महिला दिवस मनाया गया, जो नारी शक्ति और प्रकृति के नवसृजन का प्रतीक है। इस आयोजन में जोशी कुमारी, ममता सिंह, जुम्मा चौधरी, नीतू देवी समेत सैकड़ों महिलाएं और बच्चे शामिल हुए, जिन्होंने योग और आध्यात्मिकता के साथ नववर्ष का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें