Aba News

बिरनी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, कई क्षेत्रों का किया भ्रमण :-

गिरिडीह में बिरनी पुलिस ने गुरुवार को प्रखण्ड के लेवरा,माखमरगो,पलौंजिया बाजार,कुबरी मोड़,झरखी,भरकट्टा आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला । जिसका नेतृत्व बीडीओ फणीश्वर रजवार ने किया । फ्लैग मार्च निकालकर शांति बनाए रखने की अपील की । इस दौरान उन्होंने कहा पूरे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द के साथ अपने-अपने त्योहार को एक-दूसरे के साथ मिलकर मनाएं । वहीं एसडीपीओ धनन्जय राम ने कहा अफवाह फैलाने एवं असामाजिक तत्वों की खैर नही होगी उन्होंने कहा मौहाल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी अतः अफवाह फैलाने से बचें । उन्होंने कहा यदि कोई आपत्ति एवं किसी भी समुदाय से कोई असामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाएगी तो बख्शे नही जाएंगे । वहीं थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा यदि कोई संदिग्ध किस्म के ब्यक्ति पाए जाए तो इसकी सूचना पुलिस को दें । इस दौरान भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार,ऐसे देवानन्द कुमार,एएसआई शम्भू सिंह,एएसआई चरवा मिंज,महिला पुलिस एवं जैप के जवान एवं चौकीदार समेत दर्जनों सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें