Aba News

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री 1008 श्री ग्राम देवी हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ

गिरिडीह में बिरनी प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत गांडो गांव में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री ग्राम देवी हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया, जो 30 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगा, और 8 अप्रैल को भक्ति जागरण के साथ समापन होगा। महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भक्तों के उत्साह को देखते हुए यज्ञ कमेटी द्वारा विशेष इंतजाम किए गए, ताकि तपती धूप में यात्रियों को परेशानी न हो। इस कलश यात्रा में 551 महिलाओं ने कलश उठाकर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए जय श्री राम के गगनभेदी जयकारे लगाए। गांडो से निकलकर 10 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए श्रद्धालु चितरना, डबरसैनी चौक, मरकोडीह, छतवांटांड, बरमसिया चौक होते हुए चिकनीबाद नदी पहुंचे,

 

जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर कलश को मंडप में स्थापित किया गया। इस शुभ अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता प्रणव वर्मा भी शामिल हुए, जिन्हें यज्ञ कमेटी के सचिव शंकर प्रसाद वर्मा और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने केसरिया साल देकर सम्मानित किया। यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद रहा और जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। देकर सम्मानित किया। यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन मुस्तैद रहा और जगह-जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बिरनी प्रमुख रामू बैठा भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बरमसिया चौक पर मौजूद रहे। इस महायज्ञ के आयोजन में यज्ञ समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव शंकर वर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष देवनंदन प्रसाद वर्मा, केंदुआ पंचायत मुखिया सहदेव यादव, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश वर्मा, रामधनी सिंह, वार्ड सदस्य केदार वर्मा, गुली महतो, अशोक प्रसाद वर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीणों का योगदान रहा। इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना दिया और श्रद्धालुओं में गहरी आस्था एवं उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें