Aba News

गिरिडीह में ईद पर्व को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, मॉक ड्रिल के साथ सुरक्षा निर्देश जारी

गिरिडीह पुलिस केंद्र में आज पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आगामी ईद पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस बलों को ब्रीफिंग दी गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। आपातकालीन स्थिति में दंगा नियंत्रण की रणनीति को परखने के लिए मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बलों को तेजी से कार्रवाई करने, भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के अहम पहलुओं की ट्रेनिंग दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें