गिरिडीह में मंईयां सम्मान राशि के भुगतान में देरी से नाराज फॉरवर्ड ब्लॉक ने सरकार को घेरा! संगठन के नेता राजेश यादव ने कहा कि महिलाएं सरकार पर भरोसा कर वोट देती हैं, लेकिन समय पर भुगतान न मिलने से उनके साथ छलावा हो रहा है। सरकार को घर-घर जाकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

सदर प्रखंड के तिगोजोरी में हुई बैठक में 11 अप्रैल को दिल्ली संसद मार्च का फैसला लिया गया। बैठक में संगठन विस्तार और जनता के बुनियादी सवालों पर चर्चा हुई। स्थानीय नेताओं ने कहा कि गांव में पानी की किल्लत, पीडीएस, स्कूल और अस्पताल की बदहाली जैसी समस्याएं चरम पर हैं। फॉरवर्ड ब्लॉक ने ग्रामीणों से संगठित होकर हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने की अपील की।












