गिरिडीह के बिरनी प्रखंड में चल रहे नो कुड़िए गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधि संतोष कुमार संगम ने बताया कि रात्रिकालीन भावदीप महायज्ञ में हजारों दीप प्रज्वलित कर गांव के समृद्धि, सुहागिनों के सुख-समृद्धि और सभी के स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस पावन अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य मोहन वर्मा, रवि वर्मा, कामेश्वर प्रसाद वर्मा, रीतलाल वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।













