गिरिडीह चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर गिरिडीह के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भव्य प्रभातफेरी निकाली। भगवा पताकाओं के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् और सम्राट विक्रमादित्य अमर रहें जैसे गगनभेदी नारों से माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर हिंदू नववर्ष, वासंतिक नवरात्रि और डॉ. हेडगेवार जयंती का विशेष महत्व बताया गया। रंग-बिरंगी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और नगर में उत्साह का संचार किया।













