Aba News

गिरिडीह पुलिस की अपील – अफवाहों से बचें, शांति बनाए रखें!

गिरिडीह पुलिस जिलेवासियों से अपील करती है कि आगामी इंद, सरहुल और रामनवमी पर्व के मद्देनजर सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ, भ्रामक या अप्रमाणिक संदेश, वीडियो, तस्वीरें या पोस्ट शेयर न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द और शांति भंग होने की संभावना हो। पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर कड़ी नजर बनाए हुए है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध जानकारी मिलने पर तुरंत डायल 100/112 या 9693143157 (कंट्रोल रूम) पर संपर्क करें। इसके अलावा, नजदीकी थाना या ओपी में भी सूचना दें। गिरिडीह पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है—आइए, मिलकर शांति और सद्भाव बनाए रखें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें