गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड स्थित बरोटोला में चल रहे गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। सुबह नो कुड़िए यज्ञ में वैदिक मंत्रों के साथ गायत्री भक्तों और कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को हवन कराया गया।

रात्रि में गायत्री परिवार द्वारा समाज जागरूकता से जुड़ी पुस्तकों का निःशुल्क वितरण किया गया और प्रवचनों के माध्यम से आध्यात्मिक मार्गदर्शन दिया गया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए संतोष कुमार संगम ने वर्तमान सामाजिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा करते हुए 12 संस्कारों के जरिए घर को स्वर्ग बनाने की विधि समझाई।

कार्यक्रम में 27 श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा संस्कार दिलाया गया, जबकि 5 मुंडन संस्कार भी संपन्न हुए। रात्रि में भव्य भावदीप महायज्ञ का आयोजन हुआ, जहां हजारों दीपों की जगमगाहट ने गांव को आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित कर दिया। आयोजन में मोहन वर्मा, रवि वर्मा, कामेश्वर प्रसाद वर्मा, सुभाष वर्मा, संतोष वर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति संस्कार के साथ आज संपन्न होगा।












