गिरिडीह : बड़ा चौक स्थित जामा मस्जिद में आज मुकम्मल तरावी का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 500 से अधिक लोग शामिल हुए। समाजसेवी नौशाद अहमद चांद ने बताया कि इस बार खास बात यह रही कि कुरान शरीफ का तर्जुमा भी सुनाया गया, जिससे मौजूद लोगों को कुरान के संदेश को बेहतर समझने का अवसर मिला।

उन्होंने देशभर की मस्जिदों के सदर और सुरक्षा समिति से अपील की कि जहां भी तरावी हो, वहां तर्जुमा भी कराया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कुरान के संदेश को समझ सकें। इस विशेष आयोजन में हाजी नवाब साहब, मोहम्मद आसिफ, अनवारुल अन्नी, संजू भाई, गुलाम बारी सैफी, शादाब इमरान, रिंकू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












