गावां : थाना परिसर में मंगलवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति बैठक आयोजित हुई, जिसमें थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह और सीआई विजय चौधरी ने त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक में बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।













