Aba News

झामुमो का 52वां स्थापना दिवस: भव्य समारोह की तैयारी पूरी

गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 52वां स्थापना दिवस 4 मार्च को गिरिडीह के झंडा मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जहां कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री सुदिव्य सोनू समेत कई वरिष्ठ नेता, सांसद और हजारों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इस मौके पर कल्पना मुर्मू सोरेन के राजनीतिक सफर के एक वर्ष पूरे होने का भी जश्न मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी इस भव्य रैली के लिए पूरे शहर को रोशनी से जगमग किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें