गिरिडीह : के नगर भवन में आज जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 3 से 18 आयु वर्ग के सभी बच्चों के नामांकन, ठहराव और 12वीं कक्षा तक की शिक्षा पूर्ण करने के मुद्दों पर चर्चा की गई। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ और विभिन्न प्रखंडों से आए मुखिया जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिला शिक्षा अधीक्षक ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मध्यान्ह भोजन पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

सम्मेलन में उपस्थित मुखियाओं ने अपने विचार और सुझाव मंच पर साझा किए, जिनमें मोहम्मद असगर इमाम (मुखिया धनवार), रविंद्र कुमार (मरुआ), जगदीश प्रसाद (डूंगरी), सरिता साव (बगोदर) सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण और आधारभूत संरचनाओं में सहयोग देने का आह्वान किया गया। नई शिक्षा नीति, आदर्श विद्यालय और निःशुल्क अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।













