Aba News

कराटे बेल्ट परीक्षा में 4 खिलाड़ियों की सफलता

गिरिडीह : कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट अकादमी में एक दिवसीय कराटे कैंप के दौरान आलो बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 10 कराटे छात्रों ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा में विवान अयान रोशन, आरब पूरी, और शौर्य शेखर ने सफलता प्राप्त की। अकादमी के निर्देशक शहंशाह उज्जवल सिंह ने यह जानकारी दी, वहीं मुख्य अतिथि रोशन सिंह ने सफल छात्रों को बेल्ट देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि ने आत्मरक्षा के महत्व को रेखांकित किया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। संघ के संरक्षक अमरजीत सिंह सलूजा, अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, डॉ. विजय सिंह, और ऋषि सलूजा ने कोच और सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें