गिरिडीह : समाहरणालय परिसर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर भव्य बाइक रैली निकाली गई। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर एक सशक्त और सकारात्मक समाज का निर्माण करना है।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है और बेटियों की शिक्षा-सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली में बाइक पर स्लोगन और स्टिकर भी लगाए गए।













