गिरिडीह : शुक्रवार देर रात गावां वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सखुआ बोटा लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ढीलुआ जंगल से लकड़ी तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर रेंजर अनिल कुमार के निर्देश पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

गावां प्रभारी वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभियान के दौरान गावां वन विभाग और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर वन परिसर लाया, हालांकि ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस कार्रवाई में प्रभारी वनपाल राजेंद्र प्रसाद के साथ वनरक्षी सुधीर बेसरा, आलोक मोहन पांडेय, हीरालाल पंडित, जिलाजीत कुमार, सुरेश महतो और गावां थाना पुलिस की टीम शामिल थी। वन विभाग अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।












