Aba News

एलआईसी कार्यालय में 1 घंटे की हड़ताल, कर्मचारियों ने दी चेतावनी

गिरिडीह : अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को एलआईसी के सभी कार्यालयों में 1 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल रखी गई। गिरिडीह शाखा कार्यालय में भी 12:30 बजे से 1:30 बजे तक कर्मचारी गेट पर धरना देकर नारेबाजी करते रहे। संघ की प्रमुख मांगों में वर्ग III और IV के कर्मचारियों की बहाली तथा अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता देना शामिल है।

मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि बीते 10 वर्षों में कर्मचारियों की संख्या घटी है, जबकि एलआईसी की प्रगति जारी है। ऐसे में ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए कर्मचारियों की भर्ती जरूरी है। संघ ने एलआईसी प्रबंधन से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की है। इस प्रदर्शन में संजय शर्मा, अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, श्वेता कुमारी, राजेश कुमार, प्रवीण हांसदा सहित कई कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें