Aba News

परीक्षा शुल्क वृद्धि के खिलाफ अभाविप ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) गिरिडीह के कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार एवं  महिला महाविद्यालय की प्राचार्या  मधु श्री सान्याल को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग द्वारा परीक्षा शुल्क समेत विभिन्न प्रमाण पत्रों के शुल्क में वृद्धि के विरोध में अभाविप के छात्र नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी। जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने बताया कि विवि प्रशासन द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, B.Ed. की परीक्षा शुल्क, माइग्रेशन, प्रोविजनल, पंजीयन एवं मूल प्रमाण पत्र आदि के शुल्क में वृद्धि की गई है, जो विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ डालने जैसा है और अभाविप इसका कड़ा विरोध करता है।

कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के नाम पर करोड़ों के घोटाले के बीच विद्यार्थियों से जबरन शुल्क वसूला जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 48 घंटे के भीतर शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की और ऐसा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान मंटू मुर्मू, अनीश रॉय, नीरज सिंह, विशाल कुमार, महेश कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें