गिरिडीह : डुमरी मुख्य मार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मधुबन थाना क्षेत्र के लटकट्टो पिकेट के पास हुआ, जिसमें दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में बाइक सवार हुसैनी मियां और बबलू कुमार टुडू शामिल हैं, जबकि स्कॉर्पियो में सवार सोमेश चंद्रा, गोपाल कुमार और गुलाब कुमार की भी पहचान हुई है, एक शव अज्ञात है। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और परिजनों से संपर्क में जुटी है।













