Aba News

नवजात की मौत पर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, जांच की मांग

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड निवासी शिव शंकर कुमार वर्मा ने चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु चिकित्सा इकाई पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके नवजात शिशु को अस्पताल से घर भेज दिया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर दोबारा भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्यकर्मियों ने इलाज को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और अगले दिन बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों की अनुपस्थिति और इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं और जांच की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें