Aba News

गिरिडीह में शिवम स्टील समूह की बड़ी GST छापेमारी

गिरिडीह : देश की प्रमुख छड़ उत्पादन कंपनी शिवम स्टील समूह के फैक्ट्री और बाभनटोली स्थित उनके आलीशान घरों में GST विभाग द्वारा बड़ी छापेमारी की गई है। यह छापेमारी करीब चार बजे शुरू हुई, जिसमें पटना और झारखंड के अधिकारियों की टीम शामिल है। अधिकारियों ने शिवम स्टील के तीन फैक्ट्रियों के साथ बाभनटोली स्थित दो बड़े घरों की तलाशी ली।

इस दौरान फैक्ट्री के मुख्य कार्यालय को सीज कर कर्मचारियों और गार्ड के मोबाइल जब्त किए गए हैं। टीम में 50 से अधिक अधिकारी और CRPF जवान शामिल हैं, और महिला अधिकारियों द्वारा घरों में GST चोरी से जुड़े दस्तावेज़ खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल, कंपनी के मालिक विनोद अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल और शंभु अग्रवाल से संपर्क नहीं हो पाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें