गिरिडीह : झंडा मैदान में मंगलवार को नवडीहा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। समिति के सचिव ओमप्रकाश महतो ने कहा कि नवडीहा प्रखंड बनने की सभी योग्यताएं पूरी करता है, और यह मांग 2001 से की जा रही है। यदि सरकार हमारी मांग नहीं मानेगी, तो हम चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

समिति की नेत्री देवंती भारती ने बताया कि नवडीहा प्रखंड मुख्यालय से 18-20 किलोमीटर की दूरी है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समिति के नेताओं ने बताया कि अन्य जिलों के छोटे प्रखंडों की तुलना में नवडीहा की अनदेखी क्यों हो रही है? यह सवाल उठाते हुए उन्होंने नवडीहा को प्रखंड बनाने की मजबूत मांग की।













