गिरिडीह : कारहरबारी पंचायत के धोबीडीह गांव में भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह जमीन खाता नंबर 13 और प्लॉट नंबर 217, 221, 222, 223, 225 पर स्थित है, जिसे ग्रामीण गर्मजुरवा जमीन बता रहे हैं।

कुछ दिनों पहले प्रशासन ने अतिक्रमण कर बनाई गई दीवार को तोड़ दिया था, बावजूद इसके भू-माफियाओं ने दोबारा कब्जा करने की कोशिश की। विरोध कर रहे सैकड़ों ग्रामीणों के बीच सीसीएल सुरक्षा अधिकारी नकुल नायक और पाचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अनवर अंसारी, मकबूल अंसारी, उस्मान मियां, शब्बीर अंसारी और पंचायत समिति सदस्य मनोज दास इस अवैध कब्जे में शामिल हैं।













