Aba News

महाकुंभ स्नान के लिए मोतीलेदा प्रयागराज जा रहे बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल, एक गंभीर

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गाँव से महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रही एक बोलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में करीब छह व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में पांच महिला समेत एक पुरुष शामिल है। बताते है कि मोतीलेदा निवासी गणेश राणा उर्फ चरका राणा अपने परिजनों के साथ प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मिर्जापुर, विंध्याचल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक टाटा सूमो ने उसकी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी।

इससे बोलेरो पलटी कर गया। इस घटना में वाहन में सवार सभी लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज विंध्याचल के सदर अस्पताल में किया गया। बताते है कि दूसरे वाहन में सवार उसके परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इससे उन्हें समय पर स्वास्थ्य लाभ मिल पाया। घायलों में गणेश राणा, उसकी पत्नी ज्योती देवी, मां पुदीना देवी, भाभी रेखा देवी, दामोदरडीह निवासी बहन ऊषा देवी और टूना देवी जख्मी हो गई है। घायलों में टूना देवी की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी है। जख्मी के परिजन राजेंद्र राणा ने कहा कि जख्मी सभी लोगों का इलाज कराकर एम्बुलेंस से घर लाया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से जख्मी टूना देवी का इलाज वहा के अस्पताल में किया जा रहा है। कहा कि घटना प्रयागराज से करीब 40 किलोमीटर पहले घटी। सामाजिक कार्यकर्ता पवन वर्मा और पंचायत समिति सदस्य रीतलाल प्रसाद वर्मा ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है। इस घटना के बाद प्रशासनिक मदद पहुंचाने में कोडरमा सांसद सह मंत्री अन्नपूर्णा देवी और गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें