बिरनी प्रखंड : गादी पंचायत स्थित खरियोडीह जंगल में गुरुवार दोपहर असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी गई, जिससे जंगल में अफरा-तफरी मच गई। तेज हवा के कारण आग जल्द ही फैलकर दस कटहा जमीन तक पहुँच गई, जिससे कई छोटे पेड़ों को नुकसान हुआ।

गादी मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव और शिक्षक दामोदर यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग को बुझाया। दामोदर यादव ने बताया कि आग को बुझाने में काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन आखिरकार पत्तों को किनारे कर आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आगजनी के कारण हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।













