गिरिडीह : शराब तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां नकली विदेशी शराब की खेप बिहार भेजी जा रही थी। यह खुलासा उस समय हुआ जब गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर शराब से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई।

ट्रक पलटने के बाद शराब की बोतलें लूटने के लिए स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से शराब की कई पेटियां जब्त कर ली गईं। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।













