गिरिडीह : 12 फरवरी 2025 को गिरिडीह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों की त्वरित समीक्षा कर शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने महिला अपराधों के लिए विशेष जांच प्रक्रिया को लेकर अनुसंधानकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का आदेश दिया।

साथ ही, लंबित वारण्ट और कुर्की का तेजी से निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण के लिए नियमित एंटी क्राईम चेकिंग, और आगामी शब-ए-बारात के लिए विधि व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों को ई-प्रमाणन प्रणाली और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में सक्रियता बढ़ाने की सलाह दी गई।













