Aba News

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ में मुख्यमंत्री और गांडेय विधायक की मौजूदगी में बलि दिए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, मामला गरमाया

पारसनाथ : पहाड़ स्थित आदिवासी धर्म स्थान मरांड बुरू पर पिछले साल हुए बलि के विरुद्ध किए गए मुकदमे को लेकर बुधवार को प्रेस वार्ता किया गया। इस दौरान मुकदमा को गलत बताते हुए मुकदमा को खत्म कर न्याय की मांग किया गया। इस संबंध में मरांड बुरू साँवता सुसार बेसी के अध्यक्ष नूनका टुडू, सह सचिव अर्जुन हेंब्रम, सिकंदर हेंब्रम एवं आदिवासी छात्र संघ के केंद्रीय सचिव प्रवीण मुर्मू ने बताया कि मरांड बुरू उनका प्राचीन धर्म स्थल है, जो कि पूरे विश्व में आदिवासी लोग के लिए पूजनीय है।

 

कहा कि लंबे समय से बलि दिया हुआ आता जा रहा है। इस बार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी के आने के बाद पूजा के बाद बलि दिया गया, लेकिन बाद में यहां प्रशाशन ने बलि देने पर कुछ लोगों को असामाजिक लोग बता कर उनपर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इतना ही नहीं वहां के स्थानीय बीडीओ द्वारा धार्मिक स्थल में ताला भी जड़ दिया गया है।उन्होंने बताया कि फर्जी मुकदमा और ताला को खोलने के मामले को लेकर वे राज्यपाल से भी मिले हैं और वे प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि उनके धार्मिक भावनाओं को आहत न करें और जल्द से जल्द उन्हें न्याय देते हुए ताला खुलवाया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें