Aba News

झारखंड बोर्ड परीक्षा: निष्पक्षता और सुरक्षा पर जोर

गिरिडीह : झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा को सुचारू और कदाचार मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

परीक्षाओं के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती रहेगी, ताकि किसी भी अनियमितता पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके। परीक्षा 11 फरवरी से 03 मार्च 2025 तक चलेगी, जिसमें मैट्रिक की परीक्षा सुबह और इंटर की परीक्षा दोपहर में होगी। प्रशासन ने परीक्षार्थियों को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें