गिरिडीह : रोटरी नेत्र चिकित्सालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आगामी 14 से 21 फरवरी तक होने वाले निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप की जानकारी दी गई। इस कैंप में यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया, अमेरिका की 21 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम कटे होंठ, जलने से सिकुड़े अंग, सटी हुई उंगलियां और विकृत कान जैसे मामलों का इलाज करेगी।
यह टीम 1987 से गिरिडीह में सेवा दे रही है और अब तक 105 लोग ऑपरेशन के लिए चयनित हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन 13 फरवरी तक जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण कैंप का लाभ उठा सकें। रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, मयंक राजगढ़िया और अमित गुप्ता ने इस कैंप के महत्व को साझा किया।



