गिरिडीह : भारतीय प्रवासियों को अमेरिका में प्रताड़ित करने के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस जिला कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया और टावर चौक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सरकार ने भारतीय प्रवासियों को बेदर्दी से हथकड़ियों और पैरों में बैडियां बांधकर भारत भेजने का अन्यायपूर्ण कदम उठाया।

जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने केंद्र सरकार की उदासीनता पर कड़ा विरोध जताया और प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर तुरंत एक्शन लेने की अपील की। मदनलाल विश्वकर्मा ने कहा कि ऐसे राष्ट्रपति का स्वागत करने वाला भारत शर्मसार है। इस विरोध में अहमद रजा नूरी, राजेश तुरी, जुनैद आलम समेत कई नेताओं ने भाग लिया।













